IPL 2026- गुजरात ने पंजाब को 163 रन का दिया टारगेट
चंडीगढ़, 31 मार्च- IPL के चौथे मैच में गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को 163 रन का टारगेट दिया। पंजाब ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। गुजरात ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। कैप्टन शुभमन गिल ने 39 रन और जोस बटलर ने 38 रन बनाए। पंजाब के लिए विजयकुमार वैशाख ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए।
अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में 11 बॉल फेंकी। ओवर में 4 वाइड और 1 नो-बॉल शामिल थी। इसने IPL में एक ओवर में फेंकी गई सबसे ज़्यादा बॉल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
#IPL 2026- गुजरात ने पंजाब को 163 रन का दिया टारगेट

