असम की जनता परिवर्तन चाहती है - बंधु तिर्की

नाज़िरा (शिवसागर), 1 अप्रैल - झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने असम विधानसभा चुनाव पर कहा कि उन्हें (मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा) मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने दीजिए। असम की जनता परिवर्तन चाहती है। लोगों में अंडरकरंट है, जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने जितने वादे किए थे उसमें से कितने वादे पूरे किए? इन्होंने असम को बाढ़ मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन क्या किया? मुख्यमंत्री ने रोजगार के लिए क्या किया है? असम के चाय मजदूरों से कितने वादे किए थे लेकिन क्या किया... कांग्रेस यहां सरकार बनाएगी। गौरव गोगोई मजबूत नेता हैं, भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से बोलते हैं, वे ही मुख्यमंत्री का चेहरा हैं।

 
#असम की जनता परिवर्तन चाहती है - बंधु तिर्की