चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए

कुरुक्षेत्र -: आज देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर थानेसर विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने अपने समर्थकों सहित ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

पूर्व मंत्री एवं थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए है, उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी ताऊ देवीलाल का देश की आजादी से लेकर आम आदमी की राजनीति में भागीदारी हो इसमें उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। किसानों, मजदूरों, पिछड़े तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए उन्होंने जो योजना बनाई उसके लिए आज भी लोग उन्हें याद करते हैं ऐसे महान पुरुष को हम शत-शत नमन करते है।

#चौधरी देवीलाल
# पुण्यतिथि