ओलावृष्टि से परेशान किसानों की मदद करेंगे हलका इंचार्ज - सुखबीर सिंह बादल

श्री मुक्तसर साहिब/ चंडीगढ़, 6 अप्रैल- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज हलका इंचार्जों के साथ-साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हाल ही में हुई ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूं की फसल के कारण फंसे किसानों की मदद करें।

पंजाब बचाओ रैलयों के अभ्यान के तहत यहां एक रैली को संबोधित करते हुए अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह पिछले साल भयानक बाढ़ के दौरान, जब आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया था और सिर्फ़ अकाली दल ही किसानों की मदद के लिए आगे आया था और उन्हें चारा, बीज और दवाइयां दी थीं, उसी तरह मैं पार्टी नेताओं और वर्करों से अपील करता हूं कि वे किसानों की ज़रूरतों के हिसाब से मदद करें।

उन्होंने कहा कि किसानों की भलाई अगली अकाली दल सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि हम किसानों को फसल बीमा की सुविधा देंगे ताकि प्राकृतिक आपदाओं के मामले में उन्हें उचित मुआवजा मिल सके। सरदार बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी से पीछे न हटें और जिन किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें तुरंत 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दें।

#ओलावृष्टि
# किसानों
# सुखबीर सिंह बादल