रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया पर ग्रुप ऑफ़ मिनिस्टर्स की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की
नई दिल्ली, 8 अप्रैल - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि पश्चिम एशिया पर ग्रुप ऑफ़ मिनिस्टर्स की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की। पश्चिम एशिया में बदलते हालात को देखते हुए उठाए जा रहे कदमों का निरिक्षण किया। सरकार किसानों के लिए LPG, पेट्रोल और डीज़ल, फर्टिलाइज़र की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है और देश में ज़रूरी चीज़ों की सप्लाई को आसान बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हमारे नागरिकों को लड़ाई के असर से बचाने के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है।
#रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया पर ग्रुप ऑफ़ मिनिस्टर्स की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की




