विजिलेंस ने बीज सर्टिफिकेशन ऑफिसर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

लुधियाना, 14 अप्रैल - विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना में तैनात एक बीज सर्टिफिकेशन ऑफिसर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई मानसा के एक सीड प्रोड्यूसर की शिकायत के बाद की है। विजिलेंस ने लुधियाना में तैनात सीड सर्टिफिकेशन ऑफिसर अमृतपाल सिंह को पकड़ा है। उक्त ऑफिसर ने सीड इंस्पेक्शन रिपोर्ट के बदले 1.02 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी और शिकायतकर्ता ने रिश्वत की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाकर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में की गई। उक्त ऑफिसर के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 
#विजिलेंस ने बीज सर्टिफिकेशन ऑफिसर को 50
#000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा