यूपी से अवैध गेहूं तस्करी का भंडाफोड़, तीन ट्रालियां पकड़ी

यमुनानगर, 14 अप्रैल (कुलदीप सैनी)- यमुनानगर जिले में अवैध अनाज तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस ने यूपी से रंजीतपुर अनाज मंडी लाई जा रही गेहूं की तीन ट्रालियों को आजाद वाला गांव के पास पकड़ लिया। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बताया जा रहा है कि ट्रालियों में लाखों रुपये का गेहूं अवैध रूप से लाया जा रहा था। इस दौरान किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गेहूं बिना किसी वैध दस्तावेज के परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने गेहूं को कब्जे में लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सूचित कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।

 
#यूपी से अवैध गेहूं तस्करी का भंडाफोड़
# तीन ट्रालियां पकड़ी