पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 2,926 उम्मीदवार मैदान में: चुनाव आयोग
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को घोषणा की कि नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुल 2,926 उम्मीदवार मैदान में बने हुए हैं।
पश्चिम बंगाल (द्वितीय चरण) के लिए जहां 29 अप्रैल को मतदान होना है, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल थी, जिसके बाद 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की गई। उम्मीदवारों को 13 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन वापस लेने की अनुमति थी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों की कुल संख्या को अंतिम रूप दे दिया गया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, इसमें 1,478 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में 142 क्षेत्र शामिल हैं, जिसमें 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस प्रकार, दोनों चरणों में उम्मीदवारों की कुल संख्या 2,926 है।

