आज पश्चिम बंगाल में हिंदू दुखी है:राजू बिस्टा 


सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग: भाजपा नेता राजू बिस्टा ने कहा, "भारत में दूसरा बाबरी मस्जिद बनने का प्रयास नहीं होगा। बंगाल में आज जो बाबरी मस्जिद की बात चल रही है वह ममता बनर्जी और TMC की ऊपज है। वे मंदिर, अस्पताल क्यों नहीं बनाती? उन्हें बाबरी मस्जिद ही क्यों बनाना है? जो व्यक्ति यह काम कर रहा है वह ममता बनर्जी के ईशारे पर ही काम कर रहा है... आज पश्चिम बंगाल में हिंदू दुखी है। ममता बनर्जी कभी संदेशखाली, आरजी कर घटना, मुर्शिदाबाद में जो हुआ उसपर कुछ नहीं बोली... हिंदू भी समझ गया है कि पश्चिम बंगाल में हिंदू, सनातनी, पश्चिम बंगाल की अस्मिता, संस्कृति को कोई बचा सकता है तो वह प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा है और जो गड्ढा बाबरी मस्जिद के नाम पर खोदा है उसे भरने का काम भाजपा करेगी..."

#राजू बिस्टा