एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने कोलकाता में किया प्रदर्शन
कोलकाता, 9 फरवरी कांग्रेस की पश्चिम बंगाल ने सोमवार को मध्य कोलकाता में प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिये वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार के नेतृत्व में मार्च बैंकशाल कोर्ट के पास से शुरू हुआ और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर बढ़ा।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग पर''वास्तविक मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने'Óका आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया,''तथाकथित तार्किक विसंगतियों की आड़ में, निर्वाचन आयोग वैध मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश कर रहा है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।' कांग्रेस नेता ने दावा किया कि एसआईआर से गरीब और हाशिए पर मौजूद वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा,''हम मनमानी और अपारदर्शी प्रक्रियाओं के माध्यम से लोगों के मताधिकार छीनने नहीं देंगे।' उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचन आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं करता है तो पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी।

