छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक सड़क हादसा चार की मौत
धमतरी (छत्तीसगढ़), 14 - छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक सड़क हादसे में CRPF के 3 जवानों और 1 कार ड्राइवर की मौत हो गई। सिविल सर्जन अभिषेक टोंडर ने बताया, "हमें जानकारी मिली कि CRPF के जवान जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे। धमतरी के पास खपरी रोड पर उनकी गाड़ी एक कार से टकरा गई। 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। कुल 4 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल है और उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है..."।
#छत्तीसगढ़

