बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनने वाली है: अमित शाह
गाजोल, मालदा (पश्चिम बंगाल) 14 अप्रैल - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,"आज ये विराट जनसभा देखकर मैं कहकर जाता हूं कि 4 तारीख को दीदी (ममता बनर्जी) को टाटा बाय-बाय कहने का समय आ गया है और 5 मई को बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनने वाली है। दीदी को बदलकर भाजपा सरकार का आने का मतलब है कि घुसपैठिया मुक्त बंगाल बनाना है एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालने का काम भाजपा करेगी।
#बंगाल
# भाजपा
# अमित शाह

