पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा के 200 पार करने की उम्मीद है: खगेन मुर्मू
मालदा, पश्चिम बंगाल, 9 अप्रैल - भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर कहा, "...पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा के 200 पार करने की उम्मीद है। जनता ने तय कर लिया है, जनता का पूरा का पूरा भरोसा भाजपा के ऊपर है। जनता ने संकल्प ले लिया है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली सरकार आएगी। भाजपा के बिना बंगाल का विकास नहीं होने वाला। बंगाल में महिलाएं असुरक्षित हैं, यहां डॉक्टर भी असुरक्षित हैं। प्रतिदिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। बंगाल की नारी या यहां की महिलाएं असुरक्षित हैं ये बात स्पष्ट है। बंगाल में भाजपा की सरकार आने पर महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी। यहां के युवाओं के लिए रोजगार नहीं है, जिन लोगों को नौकरी मिली उनकी नौकरी चली गई। जनता को यदि अपने अधिकार को हासिल करना है तो उनके पास एकमात्र विकल्प भाजपा का ही है।

