ऊना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तीन महिलाएं रेस्क्यू

ऊना, 9 अप्रैल (हरपाल सिंह कोटला) - पुलिस की एसआईयू टीम ने ज़िला मुख्यालय के एक ढाबे में छापा मार कर देह व्यापार के काले कारनामे का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि ढाबा संचालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसआईयू के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि ऊना-हमीरपुर मार्ग स्थित ढाबा में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। पुलिस ने एक डिकॉय ग्राहक भेजा और स्वतंत्र गवाहों को भी शामिल किया। ढाबा संचालक चरणजीत सिंह, राम पाल तथा राजू को डिटेन किया गया। पुलिस ने तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया, जिन्हें कथित तौर पर अलग-अलग स्थानों से नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था और देह व्यापार में धकेला जा रहा था। एसपी सचिन हिरेमठ ने कहा कि मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

 
#ऊना
# पुलिस