कुल्लू के बंदरोल में भूस्खलन, नवोदय स्कूल के पास रिर्जोट पर मंडराया खतरा, खिसक रही पहाड़ी 

 

 

 

कुल्लू , 9 अप्रैल हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिला कुल्लू के बंदरोल क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा घटना में नवोदय स्कूल के समीप स्थित एक रिजॉर्ट पर भूस्खलन का खतरा गहरा गया है।

लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ियों की मिट्टी कमजोर हो गई है, जिसके कारण बार-बार भू-स्खलन हो रहा है। रिजॉर्ट के आसपास जमीन खिसकने से भवन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ा नुकसान हो सकता है।

स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर क्षेत्र को खाली कराने की भी तैयारी की जा रही है।

#कुल्लू
# भूस्खलन
# नवोदय स्कूल