चेस्टर हिल्स घोटाले पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का ब्यान 

मंडी (हिमाचल प्रदेश), 8 अप्रैल - राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चेस्टर हिल्स घोटाले पर कहा कि मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री को अब ऐसे विषयों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। अगर आरोप लगे हैं तो उन्हें आरोप की जांच तक फैसला लेना चाहिए। आरोप गंभीर हैं। मैं इस नतीजे पर भी नहीं पहुंच रहा हूं कि आरोप सत्य हैं लेकिन एक बात तय है कि आरोपों के तहत जो बातें सामने आ रही हैं, उससे यही लगता है कि गड़बड़ तो जरूर हुई है। किस स्तर पर ये गड़बड़ हुई है, इसकी जांच जब तक नहीं होती तब तक मुख्यमंत्री को परहेज करना चाहिए। सबसे बड़ी बात यह है कि जो घटनाओं का क्रम हैं वह खत्म नहीं हो पा रहा है। ये सारी चीजें लोगों के बीच बहुत तरह की शंकाएं पैदा करती हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि उनके लिए सभी अधिकारी समान हैं लेकिन किसी ने अगर गलत किया है तो वो बराबर नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री की स्थिति ऐसी है कि वो निर्णय नहीं कर पा रहे हैं जो आज बहुत बड़ा संकट है। 

 
#चेस्टर हिल्स घोटाले पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का ब्यान