सरसों का एक-एक दाना हमने खरीदने का काम किया है - मोहन लाल बडोली
चंडीगढ़, 8 अप्रैल - बारिश से फसल को हुए नुकसान पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि जहां-जहां भी बेमौसमी बारिश हुई है उसका किसानों को नुकसान हुआ है और किसान परेशानी में है। फसल पक चुकी है। कई जगह पक के तैयार खड़ी है। जैसे ही मौसम ठीक होगा वो फसल कटेगी। किसानों को जहां-जहां नुकसान होगा उसकी पूरी भरपाई करने का काम सरकार करती है। जो किसान फसल लेकर मंडियों में गए हैं उसे MSP पर खरीदने की गारंटी सरकार की है। सरसों का एक-एक दाना हमने खरीदने का काम किया है।
#सरसों का एक-एक दाना हमने खरीदने का काम किया है - मोहन लाल बडोली

