कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 182 रन का टारगेट 

कोलकाता, 9 अप्रैल - IPL के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 182 रन का टारगेट दिया है। ईडन गार्डन्स में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।

पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर कुल 181 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी ने 45 रन बनाए, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन दिए। लखनऊ के लिए प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।

 
#कोलकाता नाइट राइडर्स
# लखनऊ सुपर जायंट्स