नितिन नवीन ने चाकुलिया में एक जनसभा को किया संबोधित

उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल), 9 अप्रैल - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने चाकुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "ममता दीदी की सरकार ने इस पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ जो सौतेला व्यवहार किया है, 'मां-माटी और मानुष' के नारे से जो सरकार आई थी, जो सरकार चल रही है लेकिन दुर्भाग्य है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे ममता दीदी की निर्ममता ने ठगा नहीं। आज पश्चिम बंगाल की माता-बहनों को संदेशखाली से लेकर, आरजी कर तक, पार्क स्ट्रीट से लेकर कामदुनी तक, असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें असुरक्षित किसने किया? जो जनसांख्यिकी बदल रही है, क्या वो हमारी मां-बहनों को चुनौती नहीं दे रही है? मैं पश्चिम बंगाल के युवाओं से आग्रह करता हूं कि आपकी मां-बहनों का जो अपमान कर रहा है, उससे बदला लेने का समय आ गया है। इस बार हमें मां को भी सुरक्षित करना है, माटी को भी सुरक्षित करना है और मानुष को भी सुरक्षित करने का समय आ गया है। 

 
#नितिन नवीन
# चाकुलिया
# जनसभा