शिमला में बीच सड़क पर पूर्व कांग्रेस नेता औऱ पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा
शिमला, 9 अप्रैल - हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। गृह मंत्रालय से सुरक्षा प्राप्त कारोबारी और पूर्व कांग्रेसी नेता युद्धवीर बैंस को शिमला पुलिस के जवानों ने रोक लिया और मौके पर हंगामा हो गया।
जानकारी के अनुसार युद्धवीर बैंस की गाड़ी से हूटर बजाया जा रहा था, इसलिए गाड़ी रोक कर चालान काटा गया। बैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रदेश के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू के फरमान पर शिमला पुलिस ने मुझे अगवा करने की कोशिश की। मुझे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट की ओर से जमानत की सुरक्षा दी गई है।
जब 7 अप्रैल 2026 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में मेरे केस की सुनवाई चल रही थी तो मैं भी वहाँ उपस्थित था, जैसे ही मैं न्यायालय से बाहर निकला तो पुलिस ने मेरा पीछा शुरू किया। पहले मुझे मेरे वकील के चैम्बर के बाहर 10-15 पुलिस ने रोका गया। जब मेरी सुरक्षा मे तैनात जवानों ने इसका विरोध किया तो उसके बाद मुझे शिमला कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के बाहर दोबारा रोका गया और बताया गया कि ऊपर से आदेश आए हैं कि आपको डिटेन करना है।

