आने वाले समय में जब भी होगा, तो कांग्रेस का नाम-ओ-निशान हिमाचल में नहीं होगा- जयराम ठाकुर
शिमला, 19 फरवरी - हिमाचल प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा, "हिमाचल प्रदेश संकट में तब भी था जब (राजस्व घाटा अनुदान) RDG मिल रही थी। इस बात को हमें मानकर चलना पड़ेगा। RDG नहीं मिलने से स्वाभाविक रूप से कठिनाई तो है लेकिन उसके बावजूद जब फाइनेंस कमीशन आपको कह रहा है कि आप अपने खर्चे कम करो, आय के रास्ते तलाशें लेकिन वो चीजें नहीं की जा रही हैं... केंद्र सरकार कह रही है कि आप संसाधन बढ़ाएं और खर्चे कम करने का प्रयास करें। ऐसे में केंद्र सरकार पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं... असफलता अगर है तो वो वर्तमान नेतृत्व की है, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की है। आप प्रदेश को उस जगह ले आए हैं जहां प्रदेश के सामने केवल अंधियारा ही अंधियारा है... आने वाले समय में जब भी होगा, तो कांग्रेस का नाम-ओ-निशान हिमाचल में नहीं होगा।

