हिमाचल प्रदेश के साथ कांग्रेस की सरकार ने अन्याय किया - जयराम ठाकुर

शिमला (हिमाचल प्रदेश), 17 फरवरी - हिमाचल प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पिछले कुछ दशकों से संविधान हाथ में उठाकर चलने का रिवाज चल रहा है। संविधान खतरे में नहीं है बल्कि असल बात तो यह है कि खतरे में कांग्रेस पार्टी है। मैंने पहली बार देखा कि उपमुख्यमंत्री तर्कहीन शब्दों में अपनी बात कह रहे थे। हिमाचल प्रदेश के साथ कांग्रेस की सरकार ने अन्याय किया है। इस परिस्थिति में यह सरकार (हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार) दिशाहीन हो गई है।

#हिमाचल प्रदेश के साथ कांग्रेस की सरकार ने अन्याय किया - जयराम ठाकुर