सिरमौर में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले, 'मुझे कोसने से यदि प्रदेश का भला...'
सिरमौर, 14 फरवरी - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "भाजपा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। आज मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जो प्रदेश सरकार का वित्त वर्ष 2026-27 में 8 से 10 हजार करोड़ रुपये बजट से काट दिया गया है, 2027-28 में भी ऐसा होगा, 2028-29 और 2029-30 में भी ऐसा होगा। यानी आगामी 5 साल में करीब 50,000 करोड़ का बजट काट दिया जाएगा। क्या वे इसके पक्ष में हैं या विपक्ष में? वे इस पर कांग्रेस पार्टी का साथ देना चाहते हैं या नहीं, ये सवाल भाजपा से पूछना चाहिए? क्या वे RDG बहाल कराने जाएंगे या नहीं?... मुझे कोसने से यदि प्रदेश का भला होता है तो रोज प्रेस वार्ता करके मुझे कोसें। उनसे कहिए कि प्रधानमंत्री ही RDG को बहाल कर सकते हैं। वे उनके पास जाएं और इसे बहाल करवाएं।

