हरियाणवी गीतकार हर्ष बुबका गिरफ्तार
हरियाणा, पंजाब व दिल्ली में कथित रूप से आपराधिक गतिविधियों का समन्वय करने के आरोप में हिंदी व हरियाणवी गीतकार हर्ष बुबका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके साथ पंजाब के मोगा में प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग मामले में वांछित शाह हिंदी-हरियाणवी गीतकार हर्ष बुबका सहित चार आरोपी गिरफ्तार, बड़े गिरोह का खुलासा बीर सहित चार आरोपियों को भी पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार हर्ष बुबका पर एक आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े होने और युवकों को धन व हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। 7 फरवरी को यमुनानगर के एक निजी अस्पताल व मॉल पर हुई फायरिंग के बाद गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में उसका नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मोहाली में दबिश देकर चारों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक करनाल व दूसरा कैथल पुलिस का वांछित बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी नई वारदात की फिराक में थे। सभी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

