लुधियाना :लूट की घटनाओं में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना पुलिस ने लूट की घटनाओं में शामिल एक गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 10 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक खिलौना पिस्तौल, धारदार हथियार और 10 हजार रुपये कैश बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि लंबे समय से लुधियाना शहर से सामान खरीदकर गांवों में जाने वाले और गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले व्यापारियों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 10 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक खिलौना पिस्तौल, धारदार हथियार और 10 हजार रुपये कैश बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने अब तक करीब 12 घटनाएं की हैं। जिनसे अब आगे पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

