केंद्रीय बजट में हरियाणा का नाम ही नहीं - दीपेंद्र सिंह हुड्डा

करनाल (हरियाणा), 1 फरवरी - केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय बजट में हरियाणा का नाम ही नहीं आया। हरियाणा को कोई प्रोजेक्ट और विकास कार्य नहीं मिला है। दुख की बात है कि जिस प्रदेश से सबसे ज्यादा GST और टोल लिया जाता हो, उस प्रदेश का नाम बजट से गायब है। हरियाणा की इतनी अनदेखी अच्छी नहीं है। 

#केंद्रीय बजट में हरियाणा का नाम ही नहीं - दीपेंद्र सिंह हुड्डा