नशे में धुत ड्राइवरों ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, हादसे में कई गंभीर रूप से घायल

मोगा, 1 फरवरी (हरपाल सिंह)- मोगा में कार सवार युवकों ने भयानक हादसों को अंजाम दिया। देखने वालों का कहना है कि कार में सवार युवक नशे में थे और वे तेज गति से कार चला रहे थे और उन्हें कार का ध्यान नहीं था। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी और एक साइकिल सवार से टकरा गई। इस हादसे में कई लोगों के पैर टूट गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

#नशे में धुत ड्राइवरों ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर
# हादसे में कई गंभीर रूप से घायल