चेक बाउंस मामला: अभिनेता राजपाल यादव अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद जेल से आए बाहर
दिल्ली, 17 फरवरी - चेक बाउंस मामले में हाई कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ गए।
उन्होंने कहा, "कोई भी लीगल जानकारी लेनी हो तो आप हमारे वकील साहब से पूछ सकते हैं। मुझे 2027 में बॉलीवुड में 30 साल हो जाएंगे। भारतीय सिनेमा का प्रत्येक बच्चा और बुजुर्ग मेरे कलेजे का टुकड़ा मेरे साथ था और है... पिछले 10 सालों में कोर्ट ने जहां-जहां आदेश दिया है, मैं वहां-वहां हाजिर हुआ हूं। जो लोग सोशल मीडिया पर नहीं हैं, वे भी मेरे समर्थक हैं। मुझ पर यदि कोई आरोप है तो मैं उनके(कोर्ट) सामने आने के लिए हमेशा तैयार हूं।
#अभिनेता
# राजपाल यादव

