चेक बाउंस मामला: अभिनेता राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण 

नई दिल्ली, 5 फरवरी - अभिनेता राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में बृहस्पतिवार को यहां तिहाड़ जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले, दिल्ली उच्च न्यायालय ने अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामलों में जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए दी गई समयसीमा को बढ़ाने से इनकार कर दिया था। तिहाड़ जेल के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अभिनेता ने बृहस्पतिवार शाम चार बजे जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अब जेल अधिकारी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करेंगे। 

#अभिनेता
# राजपाल यादव
# तिहाड़ जेल