पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद में दो गुटों में झड़प

मुर्शिदाबाद, 27 मार्च - पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले के जंगीपुर और रघुनाथगंज में शुक्रवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुकानों में लूटपाट की घटनाएं भी सामने आई हैं। वहीं कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और आसपास की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया। हालात बिगड़ते देख पुलिस और सुरक्षा बलों को तुरंत मौके पर तैनात किया गया।
 

#पश्चिम बंगाल
# चुनाव
# मुर्शिदाबाद