उज्जैन में एक्ट्रेस सोनल चौहान ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
उज्जैन (मध्य प्रदेश), 16 अप्रैल- मध्य प्रदेश के उज्जैन से आस्था की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान सोनल चौहान भस्म आरती में शामिल हुईं और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना भी की। बता दें कि उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां होने वाली भस्म आरती का विशेष धार्मिक महत्व है।
#उज्जैन में एक्ट्रेस सोनल चौहान ने किए महाकाल के दर्शन
# भस्म आरती में हुईं शामिल



