छछरौली अनाज मंडी में गेहूं का उठान धीमा, किसान-आढ़ती परेशान
यमुनानगर, 16 अप्रैल (कुलदीप सैनी) - छछरौली अनाज मंडी में गेहूं का समय पर उठान न होने से अव्यवस्था के हालात बने हुए हैं। मंडी में गेहूं की बोरियों के ढेर लगे हैं, जिससे किसानों और आढ़तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुले में पड़ी फसल पर मौसम का खतरा मंडरा रहा है, जबकि खरीद एजेंसियों के बीच तालमेल की कमी के कारण उठान प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि देरी से उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। एफसीआई के इंस्पेक्टर सुखचैन के अनुसार खरीद के बाद लिफ्टिंग की प्रक्रिया जारी है, लेकिन अभी भी कुछ उठान लंबित है। किसानों ने जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
#छछरौली अनाज मंडी में गेहूं का उठान धीमा
# किसान-आढ़ती परेशान



