22 अप्रैल से शुरू होंगी केदारनाथ हेलीकॉप्टर सर्विस
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड), 19 अप्रैल - केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस साल श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और भी कड़े और अच्छे तरीके से इंतज़ाम किए गए हैं।
हेलीकॉप्टर सर्विस 22 अप्रैल से शुरू होंगी, जो केदारनाथ घाटी में गुप्तकाशी, फाटा और सेरसी के हेलीपैड से चलेंगी। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने कुल आठ हेलीकॉप्टर कंपनियों को ऑपरेट करने की इजाज़त दी है।
#22 अप्रैल से शुरू होंगी केदारनाथ हेलीकॉप्टर सर्विस

