लिफ्टिंग की समस्या को लेकर आढ़तियों ने मंडी का गेट बंद का जताया रोष

करनाल, 19 अप्रैल (कुलदीप सैनी)- करनाल की बयाना अनाज मंडी में लिफ्टिंग की समस्या को लेकर आढ़तियों और किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार देर रात नाराज आढ़तियों ने मंडी का गेट बंद कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आढ़तियों व किसानों से बातचीत की। इस मौके पर आढ़तियों और किसानों की समस्या के समाधान की मांग पर अड़े रहे और चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। 
वीओ - मंडी प्रधान बलवीर सिंह ने बताया कि गेहूं सीजन पीक पर है, लेकिन मंडी में लिफ्टिंग व्यवस्था बेहद कमजोर है। पोर्टल पर 28 गाड़ियां दर्ज हैं, जबकि मौके पर केवल 7 गाड़ियां ही काम कर रही हैं, जिससे किसानों व व्यापारियों को परेशानी हो रही है। वहीं मौके पर पहुंचे डीएफएससी अमन नरवाल ने माना कि ट्रांसपोर्ट संबंधी दिक्कत के कारण लिफ्टिंग प्रभावित हुई है, जिसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा और किसानों को आगे कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

 
#लिफ्टिंग की समस्या को लेकर आढ़तियों ने मंडी का गेट बंद का जताया रोष