चुनावी रैली के बीच PM मोदी का 'बंगाली अंदाज', लोगों संग चखा झालमुड़ी का स्वाद
कोलकाता, 19 अप्रैल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में रविवार को अनूठ अंदाज सामने आया है। पीएम मोदी ने झारग्राम में झालमुरी का मजा लिया। वह एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे और आवाज लगाकर कहा कि भाई मुझे अच्छा बाला झालमुरी खिलाओ। पीएम मोदी ने दुकानदार को रुपये भी दिए। जब दुकानदार ने पूछा कि सर प्याज खाते हैं तो पीएम मोदी ने कहा हां बस प्याज खाता हूं। बस दिमाग नहीं खाता हूं। पीएम मोदी ने इसके बाद दुकानदार को 10 रुपये भी दिए। दुकानदार ने जब रुपये लेने से मना किया तो पीएम मोदी ने कहा नहीं ऐसा नहीं।
#चुनावी रैली
# PM मोदी




