Ghaziabad Fire: क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग का तांडव, पांच दुकानें जलकर खाक


गाजियाबाद , 21 अप्रैल - गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में गोल चक्कर पर दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में काला धुएं का गुबार छा गया। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयासों में जुट गईं। जानकारी के मुताबिक, क्रॉसिंग रिपब्लिक के गोल चक्कर में एक दुकान से उठी लपटों से तीन गैस सिलिंडर फट गए। जिसके बाद पांच दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। करीब साढ़े ग्यारह बजे लगी आप पर एक घंटे बाद काबू पाया गया। गनीमत रही कि सीएनजी पंप तक आग नहीं पहुंची।

#Ghaziabad Fire