गोहर निवासी राजेश कुमार इंडियन पुलिस मेडल से सम्मानित
माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत जी ने किया सम्मानित।
गोहर में खुशी की लहर लगा बधाईयों का तांता।
गोहर 21 अप्रैल (सुभाग सचदेवा)-:-गोहर क्षेत्र के लिए यह बहुत गर्व की बात है की गोहर निवासी राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री चुन्नीलाल जिन्हें गत दिवस भारत मंडपम प्रगति मैदान दिल्ली में देश के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत जी द्वारा इंडियन पुलिस मेडल के साथ सम्मानित किया गया। राजेश कुमार जिन्होंने 1999 में एस एस बी शमशी में भर्ती होकर देश की विभिन्न हिस्सों में विभिन्न पदों पर सेवाएं प्रदान की। 1999 में एस एस बी में भर्ती हुए राजेश कुमार ने 2002 से 2007 तक जम्मू एंड कश्मीर व इंडो नेपाल बॉर्डर पर लगातार अपनी सेवाएं दी 2011 में उन्हें एसएसबी फोर्स हेड क्वार्टर नई दिल्ली में भेजा गया वहां से डेपुटेशन पर सीबीआई में बैंक सिक्योरिटी एवं फ्रॉड ब्रांच मुंबई 4 साल तक सेवाएं दी । वहां से 2015 में स्पेशल क्राइम ब्रांच चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिए गए जहां ज्वाइन किया । 2017 में उन्हें सीबीआई में कांस्टेबल पद पर पद निमित्त किया गया अभी हाल ही में 2 फरवरी 2026 में उन्होंने लिमिटेड डिपार्मेंटल कॉम्पिटेटिव एक्जाम पास कर कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पर पदोन्नति हासिल की। उन्होंने इस दौरान विभिन्न पदों पर सेवाएं दी। उनकी सेवा कर्तव्य निष्ठा से प्रभावित होकर 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस की शुभ अवसर पर उन्हें इंडियन पुलिस मेडल देने की घोषणा की गई। गत दिवस भारत मंडपम प्रगति मैदान दिल्ली में देश के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत जी द्वारा उन्हें इस मेडल से सम्मानित किया गया ।राजेश कुमार की इस उपलब्धि से गोहर क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उन्हें उनके घर वालों को उनकी माता जी को और अन्य परिवार के सदस्यों को बधाई देने पहुंच रहे हैं। राजेश कुमार आजकल सीबीआई हेड कांस्टेबल पद पर चंडीगढ़ में सेवारत हैं ।उन्होंने देश के प्रधानमंत्री सी बी आई प्रमुख और देश के माननीय मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत जी का उन्हें यह मेडल प्रदान करने पर हार्दिक आभार व धन्यवाद किया है

