बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल 'फन्ना बाबू' का निधन


चेन्नई : बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के CMD शिवरतन अग्रवाल का गुरुवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया. उनके निधन से उद्योग जगत के साथ-साथ बीकानेर के सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है. शिवरतन अग्रवाल ने बीकाजी को देश-विदेश में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके नेतृत्व में कंपनी ने पारंपरिक भुजिया और नमकीन को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया और बीकानेर के स्वाद को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई. वे अपने सरल स्वभाव और दूरदर्शी सोच के लिए जाने जाते थे.

बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने भी निधन पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बीकानेर के वरिष्ठ उद्योगपति, भामाशाह और बीकाजी ग्रुप के संस्थापक शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उनका समाजसेवा, उद्योग जगत व बीकानेर को विश्वपटल पर ख्याति दिलवाने में अमूल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा

#बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल