महाराष्ट्र :आप सही रास्ते पर चलती तो चड्ढा एवं अन्य लोग पार्टी छोड़कर नहीं जाते: अन्ना हजारे
नई दिल्ली, 25 अप्रैल - अहिल्यानगर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) ‘सही’ रास्ते पर चलती तो राघव चड्ढा और पार्टी के छह अन्य राज्यसभा सदस्य पार्टी नहीं छोड़ते। हजारे ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में पत्रकारों से कहा, ‘‘ लोकतंत्र में हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। उन्हें (चड्ढा और अन्य लोगों को) कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा होगा, इसीलिए वे चले गए।’’
#महाराष्ट्र

