IPL 2026: दिल्ली ने पंजाब को दिया 265 रन का टारगेट
नई दिल्ली, 25 अप्रैल - IPL 2026 का 35वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने तय 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन का बड़ा स्कोर बनाया। दिल्ली की तरफ से केएल राहुल ने शानदार बैटिंग की और सिर्फ 67 बॉल में 152 रन बनाए, जो आखिर तक नॉट आउट रहे। इसके अलावा नीतीश राणा ने भी 44 बॉल में 91 रन बनाए। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 49 रन और जेवियर बार्टलेट ने 4 ओवर में 69 रन देकर 1-1 विकेट लिया।
#IPL 2026: दिल्ली ने पंजाब को दिया 265 रन का टारगेट

