कालका शिमला NH-5 पर कार और ट्रक के बीच टक्कर


शिमला , 28 अप्रैल मंगलवार सुबह सवेरे कालका शिमला NH-5 पर बड़ोग बाईपास के समीप कुम्हारहट्टी के पास चंडीगढ़ से सोलन की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जब यह हादसा हुआ तो मौके पर कुछ समय के लिए यातायात भी जरूर बाधित हुआ। जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी को गम्भीर चोटें नहीं आई है लेकिन दोनों वाहनों को खासा नुकसान पहुंचा है।

#कालका शिमला