दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में आग लगी, 5 लोग जिंदा जले
नई दिल्ली, 30 अप्रैल- अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक चलती कार में आग लग गई। इस हादसे में पांच लोग जिंदा जल गए। आग बुझाने के बाद रेस्क्यू टीम को अर्टिगा कार से सिर्फ हड्डियां मिलीं। आग लगते ही ड्राइवर बाहर कूद गया था।
उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे और वैष्णो देवी के दर्शन करके श्योपुर लौट रहे थे। पुलिस को शक है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ।
आग बुझाने में करीब 15 मिनट लगे। शक है कि CNG फ्यूल की वजह से आग तेजी से फैली, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए। ड्राइवर की हालत गंभीर है।
#दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में आग लगी
# 5 लोग जिंदा जले

