बंगाल चुनाव: पीएम मोदी ने मतदाताओं से की रिकॉर्ड मतदान की अपील

नई दिल्ली, 29 अप्रैल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदाताओं से खास अपील की है। उन्होंने लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। पीएम ने कहा कि भारी मतदान से हमारा लोकतंत्र और अधिक मजबूत बनेगा। उन्होंने विशेष रूप से बंगाल की महिलाओं और युवाओं से बड़ी संख्या में बाहर निकलकर वोट डालने की अपील की है।

 
#बंगाल चुनाव: पीएम मोदी ने मतदाताओं से की रिकॉर्ड मतदान की अपील