केजरीवाल के बाद सिसौदिया ने लिखा जस्टिस स्वर्णकांता को पत्र 

नई दिल्ली, 28 अप्रैल- अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसौदिया ने भी एक्साइज पॉलिसी घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। मनीष सिसौदिया ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को पत्र लिखा है। केजरीवाल की तरह मनीष सिसौदिया ने भी घोषणा की है कि वह या उनके वकील जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा की अदालत में पेश नहीं होंगे. मनीष सिसौदिया ने पत्र में लिखा कि मेरी तरफ से कोई वकील पेश नहीं होगा। मुझे न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। अब सत्याग्रह के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

 
#केजरीवाल के बाद सिसौदिया ने लिखा जस्टिस स्वर्णकांता को पत्र