पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में वोटों की गिनती शुरू
नई दिल्ली, 4 अप्रैल- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल वोटों की गिनती हो रही है। इसके बाद सुबह 8.30 बजे EVM की गिनती शुरू होगी। पांच राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की भी आज गिनती हो रही है। पश्चिम बंगाल की एक सीट (फाल्टा) पर 21 मई को दोबारा चुनाव होगा।
#पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में वोटों की गिनती शुरू

