सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री
कोलकाता, 8 मई- सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में हुई मीटिंग में उन्हें लेजिस्लेचर पार्टी का नेता चुना गया है। मीटिंग के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। सुवेंदु कल सुबह 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
56 साल के सुवेंदु ने भवानीपुर से ममता बनर्जी को हराया था। उन्होंने लगातार दूसरी बार नंदीग्राम भी जीता, जहां उन्होंने 2021 में ममता को हराया था। BJP ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती थीं।
#Suvendu Adhikari
# CM
# West Bengal
# BJP

