TVK के JCD प्रभाकर तमिलनाडु विधानसभा स्पीकर चुने गए
तमिलनाडु, 12 मई: TVK के विधायक JCD प्रभाकर सर्वसम्मति से तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर चुने गए। जब प्रभाकर अपनी कुर्सी पर बैठे तो AIADMK और TVK के नेताओं ने हाथ जोड़कर उनके प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया।इससे पहले प्रभाकर ने मुख्यमंत्री विजय की मौजूदगी में तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।
बता दें प्रभाकर 2026 के विधानसभा चुनावों में थाउजेंड लाइट्स निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। उन्होंने DMK के उम्मीदवार एझलियन नागनाथन को हराया था। इस बीच, TVK के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में, राज्य विधानसभा के सभी विधायकों ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली थी।
#Tamil Nadu
# TVK
# JCD Prabhakar

