RCB vs KKR : रायपुर में थमी बारिश
फिलहाल रायपुर में बारिश रुक गई है, और मैदानकर्मी कवर्स को हटा रहे हैं। अंपायर 8:15 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। टॉस में देरी हो रही है।आज आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच रायपुर में खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी की नजर जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने पर होंगी। वहीं, केकेआर अगर यह मुकाबला जीतती है तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित रहेंगी
#रायपुर

