मुंबई में महंगी हुई सीएनजी, अब 84 रुपये किलो मिलेगी गैस
मुंबई , 14 मई मुंबई महानगर क्षेत्र में आज से सीएनजी के नए दाम लागू हो गए हैं। महानगर गैस लिमिटेड यानी एमजीएल ने सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। नई दर लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत एमएमआर के कई इलाकों में अब सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इससे पहले उपभोक्ताओं को एक किलो सीएनजी के लिए 82 रुपये चुकाने पड़ते थे।
#मुंबई

