कार और टिपर की टक्कर में पुलिसकर्मी की मौत
माहिलपुर, (होशियारपुर), 19 मई (राजिंदर सिंह) – कल देर रात माहिलपुर गढ़शंकर रोड पर गांव गोलिया के पास एक कार और टिपर की आमने-सामने टक्कर में एक पुलिसवाले की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक प्रदीप कुमार माहिलपुर ब्लॉक के गांव लंगेरी का रहने वाला था और मोहाली से अपनी ड्यूटी पूरी करके अपने गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि टिपर ड्राइवर माहिलपुर से गढ़शंकर की तरफ जा रहा था।गढ़शंकर थाने की पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#Road Accident

